फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चेकिंग के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार, नौ चोरी की बाइकें बरामद

Mon, 08 Jun 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी चौकी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की नौ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से दो बाइक आरोपियों के पास से और सात उनकी निशानदेही पर एक खंडहर से बरामद की गईं।
विज्ञापन

रविवार को चौकी पुलिस गांव मंसूरपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बन्नाखेड़ा निवासी विशाल उर्फ शाहरूख, कनौरी निवासी पारस तथा एक 16 वर्षीय किशोर को दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रहमतगंज गांव के पास स्थित एक खंडहर से सात और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। अधिकांश वाहनों की नंबर प्लेटें गायब थीं। बरामद मोटरसाइकिलों में कई उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पंजीकृत पाई गईं, जबकि कुछ वाहनों के चेसिस नंबर अपठनीय होने के कारण उनकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक की चोरी के संबंध में स्वार कोतवाली में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपियों ने उसी मुकदमे में चोरी की गई बाइक चुराने की बात भी स्वीकार की है। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें