फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कर खोद डाले खेत, किसानों को धमकी

Thu, 20 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
रामपुर जिले के भोट क्षेत्र की पीलाखार नदी में खनन करके ट्रैक्टर ट्राली में रेता ले जाते धंधेबाज। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

अवैध खनन के धंधेबाज अब बिलासपुर तहसील के भोट क्षेत्र में पीलाखार नदी के पास रेता खनन करके किसानों की जमीनों को बर्बाद कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से खनन के धंधेबाजों को पकड़ा जा चुका है, इन धंधेबाजों ने शहर के एक  डाक्टर और रुद्रपुर के फार्मर को धमकी दी है। शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रकरण एसपी और डीएम तक पहुंच  गया है। 

बिलासपुर क्षेत्र में भोट के पास पीलाखार नदी से अवैध खनन हो  रहा है। नदी की चौड़ाई ज्यादा नहीं है, लेकिन अवैध खनन के धंधेबाज आसपास  के खेतों को खोद डाल रहे हैं। शहर के एक डाक्टर ने अवैध खनन की शिकायत दो  दिन पहले भी डीएम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को रुद्रपुर के एक फार्मर को अपना खेत  खुदा पड़ा मिला। जैसे ही वे पहुंचे खनन धंधेबाज भागने लगे। उन्होंने खनन की  वीडियो बना ली, इस पर धंधेबाजों ने फार्मर को जान से मारने की धमकी दी।  इसकी शिकायत फार्मर ने डीएम और एसपी के वाट्सअप पर भी की। एसपी ने इस मामले  में भोट थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने भी इस  मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें