अवैध खनन के धंधेबाज अब बिलासपुर तहसील के भोट क्षेत्र में पीलाखार नदी के पास रेता खनन करके किसानों की जमीनों को बर्बाद कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से खनन के धंधेबाजों को पकड़ा जा चुका है, इन धंधेबाजों ने शहर के एक डाक्टर और रुद्रपुर के फार्मर को धमकी दी है। शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रकरण एसपी और डीएम तक पहुंच गया है।
बिलासपुर क्षेत्र में भोट के पास पीलाखार नदी से अवैध खनन हो रहा है। नदी की चौड़ाई ज्यादा नहीं है, लेकिन अवैध खनन के धंधेबाज आसपास के खेतों को खोद डाल रहे हैं। शहर के एक डाक्टर ने अवैध खनन की शिकायत दो दिन पहले भी डीएम से की थी।
बुधवार को रुद्रपुर के एक फार्मर को अपना खेत खुदा पड़ा मिला। जैसे ही वे पहुंचे खनन धंधेबाज भागने लगे। उन्होंने खनन की वीडियो बना ली, इस पर धंधेबाजों ने फार्मर को जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत फार्मर ने डीएम और एसपी के वाट्सअप पर भी की। एसपी ने इस मामले में भोट थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने भी इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।