फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवेद मियां को जान से मारने की धमकी

Fri, 23 Dec 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

स्वार-टांडा क्षेत्र से विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कुछ धमकी भरे एसएमएस भी मिले। इसकी शिकायत उन्होंने डीजीपी से की है। इस पर डीजीपी ने जांच शुरू करा दी है। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही है। 

स्वार-टांडा क्षेत्र से विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के मोबाइल नंबर पर पिछले कई दिनों से लगातार काल करके जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने मोबाइल पर धमकी भरे एसएमएस भी भेजे हैं। रिंग बैक करने पर यह व्यक्ति काल ही रिसीव नहीं कर रहा था। नवेद मियां ने आठ दिसंबर को इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद से की।
विज्ञापन


डीजीपी ने विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने को गंभीरता से लिया और रामपुर के एसपी आरपी पांडेय को अवगत कराया। इस मामले में सख्ती के साथ जांच कराने के लिए भी कहा गया। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को शिकायत की जांच सौंपी गई है। इसमें एक टांडा के सभासद के बेटे का नंबर ट्रेस हुआ है। स्थानीय पुलिस ने नंबर ट्रेस होने के बाद विधायक नवेद मियां को अवगत कराया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एसआई अजय पाल ने विधायक को फोन करके बताया कि फोन करने वाला मानसिक रूप से कमजोर है और वह यूं ही किसी का नंबर मिल जाता है तो धमकी दे देता है। ऐसे व्यक्ति पर क्या कार्रवाई की जाएगी। विधायक नवेद मियां ने भी कहा कि यदि ऐसा है तो उनकी तरफ से ऐसे व्यक्ति को माफ कर दिया गया। लेकिन, इसके बाद भी उन्हें धमकी मिली। लेकिन अब पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा रही है। विधायक का कहना है कि डीजीपी से कहने के बाद भी पुलिस ने इस मामले को एक विधायक की शिकायत पर भी हल्के में लिया। जोकि प्रोटोकाल के विरुद्ध है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें