फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जौहर ट्रस्ट को करोड़ों का चंदा देने वाले अब ईडी के रडार पर

Mon, 03 Aug 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आयकर विभाग द्वारा जौहर ट्रस्ट का आयकर छूट का पंजीकरण निरस्त किए जाने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इससे रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, जौहर ट्रस्ट को भारी-भरकम चंदा देने वाले प्रदेश के कई जिलों के लोग अब ईडी के रडार पर हैं।
विज्ञापन

इनमें बड़े ठेकेदार, उद्योगपति, कुछ सफेदपोश और अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां अब चंदे के स्रोत और उसके उपयोग की पड़ताल कर रही हैं।
ईडी पहले भी इस मामले में करीब 20 लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ कर चुकी है। मामला वर्ष 2019-20 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के दौरान नियमों का उल्लंघन कर सरकारी धन और जमीन का दुरुपयोग किया गया तथा चंदे के माध्यम से कथित रूप से काले धन को सफेद किया गया।
इन्हीं आरोपों के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में आयकर विभाग ने आजम खां के करीबी ठेकेदारों और संबंधित लोगों के यहां भी कार्रवाई की। अब ट्रस्ट का आयकर पंजीकरण निरस्त होने के बाद जांच और तेज हो गई है।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कई लोगों के नाम से चंदे की रसीदें काटी गईं, जबकि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। कुछ मामलों में आयकर रिटर्न से जुड़ी अनियमितताओं के भी आरोप हैं।
सूत्रों के मुताबिक, लगभग 60 करोड़ रुपये का चंदा देने वालों में रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं और लखनऊ के कई लोग शामिल बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां इन सभी वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं।
0000
सपा नेता आजम खां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच ईडी लगातार कर रही है। जांच में सपा नेता की घपलेबाजी की बात स्पष्ट हो जाएगी। ईडी को इस मामले में कई अहम सबूत भी मिले हैं। -आकाश सक्सेना, शहर विधायक, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें