फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 09 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सावन के तीसरे सोमवार को भमरौव्वा शिव मंदिर मे लगी भक्तों की भीड़।
विज्ञापन

विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के जयघोेष के बीच जलाभिषेक किया।  साथ ही मन्नत भी मांगी। गांव से लेकर शहर तक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस मौके पर मंदिरों के बाहर मेलों का भी आयोजन  किया गया। जिसमें बच्चों की खासी भीड़ रही।

सावन माह के तीसरे सोमवार को लेकर पर  शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के तीसरे सोमवार  पर पंजाबनगर  के निकट नंदगांव  स्थित ओउम नागेश्वर महादेव मंदिर, भमरौआ  स्थित श्री पातालेश्वर महादेव शिव  मंदिर और रठौंडा स्थित शिव मंदिर में से  लेकर अन्य स्थानीय मंदिरों में  सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु जुटने शुरू  हो गए। हाईवे से लेकर शिवालयों तक  में भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे। शिव  भक्तों ने परिक्रमा कर शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की।  
विज्ञापन


इसके साथ  ही शहर में भी सिविल लाइंस,  ज्वालानगर, अजीतपुर, मिस्टन गंज, पुराना गंज  समेत अन्य क्षेत्रों के  मंदिरों में भी जलाभिषेक किया   गया। रठौंडा, पंजाबनगर और भमरौआ शिव मंदिर के  बाहर मेला भी लगा। जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बच्चों ने मेले  में जमकर खरीदारी की। जलाभिषेक का सिलसिला दिन भर चला। इस दौरान पुलिस व्यव्सथा भी कड़ी रही। दिन भर फोर्स पूरी तरह अलर्ट रही। 

बिलासपुर नगर के काली माता मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, पंजाबी कालोनी मंदिर, रामपुर रोड के शिव मंदिर, सोमवार के बाजार के सत्यनारायन मंदिर, शिवबाग मंडी के शिव मंदिर, एसडीएम कोर्ट के मनोरम मंदिर, कायस्थान की मढ़ी, डाम कालोनी मंदिर, सिनेमा रोड के शिव मंदिर, टांड़ा हुरमतनगर मंदिर तथा  चंदायन के ऐतिहासिक शिव मंदिर में सुबह से ही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


शाहबाद नगर के लक्खीबाग शिवमंदिर पर शाम तक भारी संख्या में शिवभक्तों ने बेलपत्री, धतूरा, दूध, दही चढ़ाकर मनौतियां मांगी। इसके अलावा परौता शिवमंदिर, ढकिया गांव बड़ा शिवमंदिर, अनवा के मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मनौती  मांगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें