फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से लाइनमैन की मौत, हंगामा 

Tue, 09 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 खंभे पर तार सही करते समय करेंट लग जाने से  एक लाइनमेन की मौत हो  गई।  मृत कर्मचारी का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर विद्युत कर्मियों में आक्रोश फैल गया, प्रदर्शन करने पर पुलिस ने उसके  शव को कब्जे  में लेकर पोस्टर्माटम कराने के लिए अस्पताल रखवा दिया है। पोस्टमार्टम में देरी होने पर भी परिजनों ने हंगामा किया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बढ़पुरा शर्की  निवासी  हरपाल पनवड़िया बिजली घर में लाइनमेन के पद पर तैनात था। सुबह के समय भमरौवा रोड पर लाइट खराब हो जाने के कारण वह  तार को सही करने के लिए शट डाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़ गया था। लेकिन अचानक करंट आ जाने के  कारण वह बुुरी तरह से  झुुलस गया था।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।  घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में  परिवार के लोग भी वहां पर आ गए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे   बाहर के  लिए  रेफर कर दिया।  जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस बीच बिजली कर्मी के शव का
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने के लिए कर्मचारियों ने अस्पताल में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद पुलिस ने उसके  शव को कब्ज में लेकर पीएम के लिए रखवा  दिया है। समय से पीएम न हो पाने के कारण परिवार के  लोगों ने  भी पीएम  के बाहर  अस्पताल के कर्मचारियों पर  लापरवाही का आरोप लगाते  हुए प्रदर्शन  किया। परिजनों का कहना है कि जेई और एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह आंदोलन करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें