फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खुले स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी, नालियों में रक्त बहाने पर भी रोक

Fri, 22 May 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आगामी ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम और एसपी ने ई-रिक्शा से विकास भवन पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, मौलवियों और धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि खुले स्थानों पर कुर्बानी न हो तथा रक्त और अवशेषों का समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। नालियों में रक्त प्रवाहित न करने के भी निर्देश दिए गए।
डीएम ने समाज के लोगों से कुर्बानी से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की। एसपी ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी सोमेंद्र मीणा, सीडीओ गुलाब चंद्र, एएसपी अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें