फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कैंसर पीड़ित पत्नी को पीठ से सटा व्यापारी ने चलाई राइफल, एक गोली से दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। कस्बे के मुख्य बाजार में रहने वाले बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी (50) ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.30 बजे पत्नी नेहा रस्तोगी (45) को अपनी पीठ से सटाकर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। व्यापारी के सीने से निकली 315 बोर की गोली पीछे मौजूद पत्नी के सीने में जा घुसी। एक गोली से दोनों की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इसे राइफल साफ करने के दौरान का हादसा बताया गया लेकिन शाम होने तक पुलिस के हाथ वह डायरी लग गई, जिसमें उन्होंने पत्नी को कैंसर होने के बाद से निराशा, आर्थिक तंगी और तनाव से गुजरने की लंबी कहानी लिखी है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि वह अवसाद से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

सुनील रस्तोगी ने पत्नी और खुद को लाइसेंसी राइफल से निशाना बनाने की वारदात को अपने घर की दूसरी मंजिल पर अंजाम दिया। घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर नीचे के कमरे (भूतल) में मौजूद सुनील का बेटा पीयूष और बेटी कृषि दौड़कर ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। गोली की आवाज से कुछ पड़ोसी भी उनके घर आ गए। सभी ने पति-पत्नी के रक्तरंजित शव देखे। पास में ही उनकी लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। उनके हाथ में लोहे का पाइप था, जैसा परदे टांगने में इस्तेमाल होता है।

पड़ोसियों की सूचना पर सीओ देवकीनंदन तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही रामपुर से एएसपी अनुराग सिंह और एसपी सोमेंद्र मीणा भी व्यापारी के घर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सैंपल लिए। शाम को एएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सुनील रस्तोगी ने सीने से सटाकर राइफल चलाई थी। इससे निकली गोली पत्नी नेहा के सीने के पास मिली है। रिपोर्ट में गोली के जो एंगल आए हैं, उसके मुताबिक आत्महत्या करते समय सुनील ने पत्नी को अपनी पीठ के पीछे खड़ा किया हुआ था।
विज्ञापन


एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सुनील के घर से पुलिस को एक डायरी भी मिली है। इसमें उन्होंने निराशा-तनाव और अवसाद में होने की बात लिखी है। उनकी पत्नी कैंसरग्रस्त और खुद गठिया पीड़ित होने की जानकारी भी है। इस बीच व्यापारी के हाथ में पाइप होने के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। इसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें