फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खली पुलिस की कमी, लोगों ने स्वयं किया लॉकडाउन का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में शनिवार की शाम से लागू हुआ लॉकडाउन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। सबसे व्यस्त इलाके भी सुनसान नजर आए। वह भी तब जब पंचायत चुनावों में पुलिस फोर्स के अन्य जनपदों में जाने के कारण लोगों को रोकने के लिए चौराहों पर पुलिस फोर्स की कमी थी। ऐसे में यह आसानी से समझा जा सकता है कि लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरे का एहसास है। लोग भी इस बात को समझ रहे हैं कि कोरोना को हराने के लिए उनकी जिम्मेदारी बहुत मायने रखती है। सिर्फ सरकार के प्रयासों से कुछ नहीं होगा, बल्कि जनभागीदारी के जरिए ही कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। हर रोज नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। रविवार को सिर्फ रामपुर में ही सक्रिय मरीजों की संख्या 679 हो गई। ऐसे में सरकार की ओर से शनिवार रात से लेकर सोमवार को सुबह तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। शनिवार को निर्धारित समय से पहले ही बाजारों में दुकानें बंद हो गईं, तो लोग अपने घरों में जाना शुरू हो गए। रात को आठ बजे शहर की तमाम सड़कों में सन्नाटा हो गया था, जो रविवार को भी जारी रहा।
हालांकि, पहले लोग समझाने के बाद भी नहीं मानते थे, लेकिन अब लोग कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझ रहे हैं। यही वजह है कि सार्वजनिक और चौराहों पर पुलिस फोर्स न होने के बाद भी लोग अपने घरों से बाहर नहीं आए। फल, सब्जी, किराना समेत तमाम प्रकार की दुकानें बंद रहीं। लोगों ने पूरी ईमानदारी के साथ लॉकडाउन का पालन किया गया। जबकि रविवार को लॉकडाउन के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस फोर्स भी नहीं थी। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए अमरोहा और बिजनौर गए हुए हैं। जिस कारण शहर के कई प्रमुख स्थानों व चौराहों पर सामान्य दिनों की तरह पुलिस कर्मी नजर नहीं आए। लेकिन, लोगों ने खुद ही सरकार और प्रशासन के एक दिन के लॉकडाउन के दौरान घरों में रहकर सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें