फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर रोडवेज डिपो में चालकों और परिचालकों की भारी कमी

Sun, 08 Jun 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर रोडवेज डिपो में चालकों व परिचालकों की कमी से बसें डिपो में खड़ी रहती हैं, इससे यात्रियों को परेशानी तो हो ही रही है, राजस्व को भी झटका लग रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन चालक-परिचालकों की भर्ती की कोशिश में लगा हुआ है। अभी मिले चार चालक भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। रामपुर में मौजूदा समय में 96 रोडवेज बसें संचालित हैं और नई मिलाकर 100 बसें हो चुकी हैं। 100 बसों के बेड़े वाले डिपो में इस समय चालक-परिचालकों की काफी कमी है। इनकी कमी के चलते अधिकांश बसें डिपो में खड़ी रहती हैं। इसमें करीब 20 से अधिक बसें इस समय रोडवेज में खड़ी हैं। इन बसों के लिए चालक-परिचालक नहीं मिल रहे हैं। दरअसल लंबे रूटों पर दो चालकों की जरूरत है, लेकिन इस समय एक ही चालक लंबी दूरी तय कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें