फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा कारोबारी के घर बीस लाख की चोरी

Sun, 20 Nov 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के पुराना गंज में लोहा कारोबारी के घर चोरी के बाद बिखरा सामान
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच एक बार फिर चोरों ने व्यापारियों को निशाना बनाया। पिछले महीने एक रात में हुई नौ चोरी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि गंज थाना क्षेत्र मेें लोहा व्यापारी के घर से चोर करीब बीस लाख रुपये के सोने के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। लोहा कारोबारी शहर में ही एक बैंक्वेट हाल में अपनी बेटी का निकाह कर
विदाई कर रहे थे। सुबह आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गंज थाना क्षेत्र के पुरानागंज के रहने वाले शफी अहमद लोहा कारोबारी हैं। शुक्रवार को उनकी बेटी बिट्टो की महिला थाने के पास बैंक्वेट हाल में निकाह चल रहा था। पूरा परिवार बैंक्वेट हाल में था, घर में ताला पड़ा था। इस बीच चोरों ने किसी समय उनके घर को  निशाना बना लिया। चोर मेन गेट के ताले तोड़कर घर के अंदर घुस गए। उसके बाद चोर वहां से नकदी व जेवर सहित करीब बीस लाख का माल समेट कर ले गए थे। रात 12 बजे वापस आने पर परिवार के लोगों के घर का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मामले की जानकारी मिलने पर गंज पुलिस वहां पर पहुंच गई। उसके बाद मौका मुआयना किया। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुुताबिक 28 तोले सोने के जेवर सहित करीब बीस लाख का माल चोरी हो गया। नौ लाख रुपये में सौ-सौ के नोटों के अलावा पुराने हजार व पांच सौ के नोट भी हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें