फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं

Tue, 03 Mar 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। कस्बे के मोहल्ला चमारान में अधिवक्ता हरिओम सक्सेना के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का दस दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। मामले को लेकर नगरवासियों और अधिवक्ताओं में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन

बिलासपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिओम सक्सेना के पुत्र शुभम सक्सेना, जो स्वयं अधिवक्ता हैं, परिवार के साथ एक कार्यक्रम में काशीपुर गए हुए थे। 20 फरवरी की रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ते हुए सेफ में रखे लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ली।
चोर घर से बंदूक के कारतूस और सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें