फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुकान पर बैठे युवक को पीटने में एक गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के नसरतनगर गांव में रंजिश में एक युवक को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक हमलावर को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित की पिता की ओर से दी तहरीर में कहा गया है कि अंकुश सोमवार को अपनी दुकान पर बैठा था। तभी गांव के दो युवक आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से अंकुश की पिटाई कर दी।
शोर सुनकर परिजनों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल अंकुश को परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें