फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफनी क्षेत्र में एक ही रात में दो घरों से ढाई लाख की चोरी

Thu, 14 Jun 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद जानकारी देते गृहस्वामी वाजिद। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 कस्बे के मुहल्ला भजनपुर और बैरूआ गांव में बदमाशों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बना लिया। बदमाश दोनों घरों से जेवर और नगदी समेत करीब ढाई लाख की चोरी की। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।  

कस्बे के मोहल्ला भजनपुर निवासी वाजिद साप्ताहिक बाजारों में मसालों की दुकान लगाता है। आरोप है कि मंगलवार की रात वह अपने बच्चों के साथ मकान की छत पर पास सो रहा था। इसी बीच रात में किसी समय बदमाश मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेत करीब एक लाख रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


आधी रात के बाद जब वह किसी काम से नीचे आया तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। जिस पर उसने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी।  दूसरी घटना चौकी क्षेत्र के गांव बैरूआ की है। गांव निवासी मुस्तफा का आरोप है कि मंगलवार रात वह अपने घर की छत पर सो रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और नगदी चुरा ले गए। छत से नीचे आने पर उसे चोरी की जानकारी हुई तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी ली। एक ही रात में दो घरों में चोरी से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें