फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-रहीम सेतु के पास मिला युवक का शव, फैली सनसनी  

Thu, 14 Jun 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
महावीर की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - अमर उजाला
विज्ञापन
  
विज्ञापन

 राम-रहीम सेतु के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र का है। राम रहीम सेतु के सिविल लाइंस वाले छोर पर विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास एक युवक का शव पड़ा था। सुबह के समय राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो सनसनी फैल गई। शव के चारों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। इस बीच मजदूरी के लिए आए मृतक के गांव के लोगों ने उसे पहचान लिया। मृतक की शिनाख्त मूंढापांडे थानाक्षेत्र के ग्राम भजनपुरी निवासी महावीर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, इस पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाल इन्द्रेश सिंह ने बताया कि शव पर किसी तरह के कोई निशान नहीं है। संभवत: अधिक शराब पीने या हार्टअटैक की वजह से उसकी मौत हुई है। मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें