फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी 

Fri, 28 Apr 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  स्वार /रामपुर
विज्ञापन
मिलककाजी में चोरी की घटना के बाद सामान देखता गृह स्वामी।
विज्ञापन

विज्ञापन


 दिन दहाड़े चोर मकान के ताले तोड़ कर घर में रखी तीस हजार रुपये की नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गये। गृह स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चोर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे है। लेकिन पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव मिलककाजी निवासी शादाब खां पुत्र मुर्सरत खां परिवार सहित अपनी बुआ की बेटी की शादी में रामपुर गये हुए थे। देर शाम जब वह विवाह समारोह के बाद घर वापस लौटे तो देखा कि मुख्यद्वार सहित     कमरों के ताले टूटे पड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और घर का सामान बिखरा पड़ा है। और सैफ में रखी तीस हजार रुपये की नकदी, साढ़े तीन तोले सोने के आभूषण सहित अन्य सामान गायब  था। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गये। और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। और पीड़ित गेृह स्वामी ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर पुलिस को दी। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नही की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें