दिन दहाड़े चोर मकान के ताले तोड़ कर घर में रखी तीस हजार रुपये की नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गये। गृह स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चोर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे है। लेकिन पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव मिलककाजी निवासी शादाब खां पुत्र मुर्सरत खां परिवार सहित अपनी बुआ की बेटी की शादी में रामपुर गये हुए थे। देर शाम जब वह विवाह समारोह के बाद घर वापस लौटे तो देखा कि मुख्यद्वार सहित कमरों के ताले टूटे पड़े है।
और घर का सामान बिखरा पड़ा है। और सैफ में रखी तीस हजार रुपये की नकदी, साढ़े तीन तोले सोने के आभूषण सहित अन्य सामान गायब था। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गये। और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। और पीड़ित गेृह स्वामी ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर पुलिस को दी। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नही की थी।