फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा नेता के हाईवे स्थित ढाबे में तीसरी बार चोरी, एक लाख का सामान ले गए चोर

Wed, 22 Jul 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव स्थित नैनीताल हाईवे के जीरो पॉइंट पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं परशुराम युवा मंच अध्यक्ष अमन शर्मा मन्नू के ढाबे में चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोर जेनरेटर का अल्टीनेटर और चार बैटरी चुराकर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम नयागांव निवासी अमन शर्मा मन्नू ने बताया कि सोमवार शाम वह ढाबा बंद कर घर चले गए थे। रात में ढाबे पर दो कर्मचारी सो रहे थे। मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने जेनरेटर रूम की दीवार टूटी होने और जेनरेटर का अल्टीनेटर तथा चार बैटरी गायब होने की सूचना दी। सूचना पर ईसानगर चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
अमन शर्मा मन्नू ने पुलिस को बताया कि मार्च और अप्रैल में भी उनके ढाबे में दो बार चोरी हो चुकी है। पांच माह में यह तीसरी घटना है। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी चोर को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर ब्राह्मण समाज और परशुराम युवा मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य भी ढाबे पर पहुंचे। इसके बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी जीत सिंह को तहरीर सौंपी।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें