फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 07 Mar 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। थाना क्षेत्र में एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भरतपुर दढ़ियाल मुस्तहकम निवासी पिंकी ने बताया कि उसका पति भूप सिंह मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अजीतपुर स्थित स्टोन क्रशर पर ड्यूटी के लिए जा रहा थे। काशीपुर मार्ग पर ग्राम चौखंडी स्थित पेट्रोल पंप के पास वह सवारी के इंतजार में खड़े थे।
इसी दौरान दढ़ियाल की ओर से काशीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें