फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ग्राम प्रधान और उसके साथी ने जेई का गिरेबान पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में बुधवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक प्रधान ने अपने साथी के साथ मिलकर जेई का गिरेबान पकड़ लिया साथ ही उनके साथ धक्का मुक्की की। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे कर्मियों को देखकर हमलावर खिसक गए। इस घटना के बाद नाराज कर्मियों ने कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया और अधीक्षण अभियंता से भी मुलाकात की। इस मामले में जेई की ओर से नामजद तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यह घटना विभाग के निर्माण खंड दफ्तर में बुधवार को दोपहर के वक्त हुई। अवर अभियंता सरोज कुमार वर्मा के अनुसार वह दफ्तर में बैठे थे। इस बीच एक ग्राम प्रधान अपने साथी के साथ यहां पहुंचे और उन्होंने मंडैया कली गांव में डाली जा रही सड़क को अपने हिसाब से डलवाने को कहा। इस बात को लेकर जेई व प्रधान के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन

जेई का आरोप है कि प्रधान और उसके साथी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उनके हाथ में रखी फाइलों को फाड़ दिया। साथ ही गिरेबान भी पकड़ लिया। गाली-गलौज भी की गई। विरोध करने पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई।
शोर-शराबा सुनकर दफ्तर के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मियों को आता देख आरोपी खिसक लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घटना के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कर्मचारियों ने विभाग के अधीक्षण अभियंता से भी मुलाकात की साथ ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर प्रधान अजय कुमार कश्यप व उसके साथी संदीप ठाकुर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


-

प्रधान बोले- झूठा है आरोप
मंडैया कली के ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि उनके गांव में सड़क बन रही है। ठेकेदार कहीं पर सड़क तीन मीटर तो कहीं साढ़े तीन मीटर बना रहा है। इसकी शिकायत जेई से की थी लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं सुनी। इस बात की लिखित शिकायत अधिशासी अभियंता से करने लोनिवि दफ्तर गया था। इस बीच जेई मिल गए, हमारे बीच बहस हुई। हमारे जाने के बाद जेई ने झूठा आरोप लगाया है। सीसीटीवी की जांच से मामला सामने आ जाएगा। मेरी ओर से भी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

-



पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
जेई के साथ हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दफ्तर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में आरोेपी लोग दफ्तर में जाते हुए दिखे लेकिन दूसरी फुटेज में वह निकलते हुए दिखे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को काफी देर तक खंगाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें