फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलने पर अब पीड़ित परिवार को मिल रहीं धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केमरी के स्वार खुर्द निवासी अमर सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट ने चार सगे भाइयों समेत पांच को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। लेकिन पीड़ित परिवार को अभी भी धमकियां मिल रही हैं। 25 साल पहले शुरू हुई रंजिश अभी भी जारी है। परिजनों का कहना है कि जब तक अमर सिंह के परिवार को पूरी तरह सुरक्षा का वादा नहीं मिल जाता, तब तक गांव में नहीं आएंगे।
विज्ञापन

केमरी के स्वार खुर्द निवासी अमर सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट ने गांव के ही चार भाइयों समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट के आदेश के बाद सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया है। लेकिन अमर सिंह के परिवार के लोग अभी धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं। अमर सिंह के चाचा मान सिंह का कहना है कि जब से कोर्ट का आदेश आया है, तब से उनको व उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। यह धमकियां जेल भेजे गए लोगों के करीबी दे रहे हैं। उनका कहना था कि अमर सिंह की हत्या के बाद से ही अमर सिंह के तीन बेटे व पत्नी हल्द्वानी जाकर रहने लगे, जहां वह मजदूरी करने लगे हैं। अमर सिंह के घर पर अभी भी ताला लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि बुद्धसेन और अमर सिंह के परिवार के बीच रंजिश 25 साल पहले शुरू हुई थी।
दोनों परिवार के खेत पास-पास थे। खेत पर काम करते समय मेढ़ को लेकर अमर सिंह के बड़े भाई गोवधन का बुद्धसेन के पिता चोखे लाल से विवाद हुआ था।। चोखे लाल ने मारने की नीयत से उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया था। जानकारी मिलने पर अमर सिंह दूसरे पक्ष के घर शिकायत करने पहुंचा था, तब गलती मानने के बजाय दूसरे पक्ष ने उनके साथ भी गाली गलौज की। 13 मार्च 2024 को इन लोगों ने अमर सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इस घटना से अमर सिंह का परिवार इतना खौफ में आ गया कि गांव छोड़कर हल्द्वानी चला गया। अमर सिंह के चाचा का कहना है कि यह रंजिश 25 साल से चल रही है। उनका कहना है कि जब तक उनके परिवार को सुरक्षा नहीं मिल जाती तब तक अमर सिंह का परिवार गांव नहीं लौटेगा। इतना ही नहीं उन्होंने खुद की भी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि उनको सुरक्षा नहीं मिली तो वह भी गांव छोड़ने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें