फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टेंपो चालक की पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर घर से गई, शिकायत

Fri, 06 Feb 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी टेंपो चालक की पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर अचानक घर से कहीं चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली की रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि वह टेंपो चलाने का काम करता है। 27 जनवरी को वह टेंपो लेकर कहीं गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी व तीन बच्चे थे। वह जब वापस लौटा तो मालूम हुआ कि उसकी पत्नी तीनों बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है।
विज्ञापन

उसने पत्नी को काफी खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। आरोप है कि महिला अपने साथ घर में रखे 17000 रुपये व जेवर आदि भी ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ हर्षिता सिंह ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें