स्वार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो रामपुर रोड स्थित एक गांव का बताया जा रहा है, जहां एक परिवार में किसी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक युवक ने अचानक तमंचा निकालकर हवा में एक के बाद एक कई फायर कर रहा है। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद युवक तो हल्ला मचाते दिख रहे हैं, जबकि लोग सहमे नजर आए। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बना लिया गया और उसने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
वायरल वीडियो के बारे में सीओ अतुल कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है तो पुलिस गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।