फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग को निकले तहसीलदार की कर रहे थे रैकी, तीन लोगों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। बिना रॉयल्टी और ओवरलोड आने वाले खनन वाहनों की धर पकड़ के लिए तहसीलदार ने रामपुर चौराहे पर डेरा डाल दिया था। लेकिन, इस दौरान तहसीलदार की गतिविधियों की निगरानी कर माफिया को सूचना देने आए कार सवार तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के आने वाले खनन के वाहनों एवं खनन माफियाओं की धरपकड़ के लिए तहसीलदार दिनेश कुमार ने रणनीति बनाते हुए रामपुर चौराहे पर शुक्रवार सुबह चार बजे से चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कार से आए एक युवक की गतिविधियों पर शक हो गया। जिस पर तहसीलदार बुलाकर पूछताछ की तो उसने रिश्तेदारी में आना बताया। उसके बाद नसीहत देते हुए तहसीलदार ने उसे छोड़ दिया।
बाद में तहसीलदार अपने आवास तहसील परिसर पहुंच गए। कुछ देर के बाद तहसीलदार जब आवास से दोबारा चेकिंग के लिए बाहर निकले, तो वही गाड़ी तहसील के पास दिखाई दे गई। कार सवार तीन लोगों से जब कड़ाई से तहसीलदार ने पूछताछ की, तो उसमें से एक व्यक्ति भागने लगा। तहसीलदार ने और उनके गार्ड ने तीनों व्यक्तियों को दबोच कर कोतवाली में दे दिया। साथ ही उनके पास से बरामद गाड़ी को भी कोतवाली में पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर तीनों व्यक्ति सलीम निवासी धनपुरा स्वार, शाहवेज व महमूद मिलक काजी थाना स्वार बताया गया। बताया गया कि तीनों ही व्यक्ति खनन के कार्य में लिप्त हैं। तहसीलदार ने तीनों व्यक्तियों को पकड़कर शाहबाद पुलिस के हवाले कर दिया। तहसीलदार के चालक की ओर तहरीर कोतवाली शाहबाद में दी गई है। बताया गया कि आरोपियों के साथ शाहबाद नगर व आसपास के व्यक्ति संलिप्त हैं। जिनकी जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तीनों को शांति भंग की धारा में चालान करते हुए परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
-सूचना के आधार पर सवेरे चार बजे अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग के लिए टीम के साथ निकले थे। कुछ संदिग्ध व्यक्ति हमारी निगरानी कर रहे थे। पूछताछ करने पर एक व्यक्ति भागने लगा। हमारे गार्ड ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को दे दिया है। तीनों लोग हमारी मुखबिरी कर जानकारी उपलब्ध करा रहे थे। इस प्रकरण में शाहबाद नगर के भी कुछ लोग संलिप्त हैं, जिनको चिन्हित कर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, तहसीलदार शाहबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें