फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेंदुए की तलाश में तीन दिन बाद कांबिंग को पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के गांव कुंदनपुर में किसान काले के घर से तेंदुए के बकरी उठा ले जाने की घटना के तीन दिन बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इसके बाद आसपास के जंगल में कांबिंग की गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते टी आती तो तेंदुए को पकड़ा जा सकता था। ग्रामीणों ने वन विभाग के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग अक्सर घटनाओं को हल्के में ले लेता है और तब तक सक्रिय नहीं होता जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए। तेंदुए के खौफ से शाम ढलते ही गांव सुनसान हो जाता है और लोग घरों के बाहर निकलने से डर रहे हैं। खेतों पर जाने वाले किसान भी लगातार खतरे का सामना कर रहे हैं।
ग्रामीण परमजीत सिंह, गुरमुख सिंह, बलविंदर सिंह, बेअंत सिंह, दलवीर सिंह ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव और आसपास के जंगलों में पिंजरा लगाया जाए और नियमित रूप से कांबिंग कर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जाए, ताकि उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि तेंदुए की तलाश में कांबिंग की गई है, लेकिन अभी तक तेंदुए की लोकेशन पता नहीं चल सकी है। टीम लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें