फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पटवाई क्षेत्र निवासी विकास दुबे की ओर से दर्ज कराए गए केस में बताया गया कि वह मंगलवार की रात्रि में फोन चला रहे थे। उस समय अंजान इंस्टाग्राम एकाउंट पर योगी आदित्य नाथ की फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट की हुई थी। बताया कि पोस्ट देखने के बाद वह आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक मिराज के गांव पसियापुरा पहुंचे। विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे धमकाया भी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मिराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें