फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुकानदार की पत्नी ने पानी की जगह थमा दी तेजाब की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार । मसवासी में पानी की बोतल लेने पहुंचे दो सफाई कर्मियों को दुकानदार की पत्नी ने गलती से तेजाब की बोतल थमा दी। बोतल से घूंट लेते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नगर पंचायत में तैनात मानपुर उत्तरी गांव निवासी संदीप व भूबरा निवासी प्रदीप मोहल्ला चाऊपुरा में सफाई कार्य कर रहे थे। प्यास लगने पर वे मोहल्ला चाऊपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक किराना स्टोर से पानी की बोतल लेने पहुंचे। दुकानदार के न होने पर उसकी पत्नी ने उन्हें पानी समझकर तेजाब की बोतल पकड़ा दी।
बोतल से पीते ही दोनों की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी कर्मियों ने तुरंत दोनों को स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सफाईकर्मी मौके पर जमा हो गए और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल प्रदीप कुमार मलिक और चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। मोहल्ले के सफाई नायक छिद्न वाल्मीकि ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर चौकी पुलिस को सौंप दी है। वहीं, सूचना पर मुख्य खाद्य अधिकारी सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के दौरान दुकान को अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मामले की जानकारी पर चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा दुकान सील की गई है। पीड़ितों के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें