फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Tue, 15 Jul 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सावन के पहले सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेल पत्र, धतूरा व भांग अर्पित कर मनौतियां मांगी। दिन भर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे से शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। हर कोई बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। आस्था और श्रद्धा के अटूट संगम के बीच लोगों ने पूजा-अर्चना की। प्रशासन की बनाई बैरिकेडिंग से होकर मंदिर तक पहुंचे और दूध-दही, शहद के बाद जलाभिषेक किया।
इस मौके पर वामेश्वर महादेव रठौंडा मंदिर, भमरौआ के नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर,पंजाबनगर के ओम नागेश्वर मंदिर समेत अन्य बड़े शिवालयों में भक्तों का पूजन-अर्चन के लिए मंदिरों पर आने का सिलसिला लगा रहा।। इस मौके पर लोगों ने घरों और मंदिरों में हवन-यज्ञ भी किया। जिले भर के मंदिरों में देर शाम तक जयकारे लगते रहे। व्रती भक्तों ने देर शाम आरती पाठ के साथ अपना व्रत खोला।
विज्ञापन

जिले में सभी बड़े शिवालयों में पुलिस बल तैनात रहा। बैरिकेडिंग में खड़े लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से देखरेख करते रहे। वहीं भीड़ लगने पर लोगाें को हटने बचने के लिए भी कहते रहे।
मुरादाबाद की तरफ से अब कांवड़ियों का निकलना शुरू हो गया है। सुबह एक जत्था डीजे की धुन पर थिरकते हुए बाबा के जयकारे लगाते हुए निकला। इस दौरान आगे लोग बाइक पर सवार थे तो पीछे डीजे पर लोग थिरक रहे थे। अब धीरे-धीरे कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।
सावन मास के पहले सोमवार को मंदिरों के बाहर मेडिकल कैंप भी लगाए गए। कई भक्तों ने मंदिर के बाहर लगे मेडिकल कैंपों में चेकअप कराया। भमरौआ मंदिर, रठौडा मंदिर, पंजाबनगर मंदिर, आंबेडकर पार्क, शिव मंदिर चंदेन बिलासपुर, धमोरा-मिलक, स्वार में टीमें लगी रहीं। इस दौरान डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक चतुर्थ श्रेणी की टीम ने दोपहर दो बजे तक भक्तों का चेकअप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें