फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुई शिंटी मोड़ धारला सड़क

विज्ञापन
शिंटी मोड़ धारला सडक़
विज्ञापन
सड़क की पासिंग के चार वर्ष बाद भी नहीं चली बस, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की लबाना-सदाना पंचायत के शिंटी और धारला गांव को जोड़ने वाली शिंटी मोड़ धारला सड़क की वर्षों से हालत नहीं सुधर पाई है। इस सड़क के निर्माण के चार वर्ष बाद भी ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह सड़क केवल छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए ही बहाल हो पाई है। ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने और बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग उठाई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छह किलोमीटर शिंटी मोड़ से धारला सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। वर्ष 2020 में सड़क का कार्य पूरा कर दिया गया, लेकिन कई कार्य अधूरे रह गए। छह किलोमीटर सड़क पर 24 कलवर्ट लगाए जाने थे। इसमें से केवल 13 कलवर्ट ही लगाए गए। वहीं, सड़क में निकासी नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया और न ही पैरापिट लगाए गए हैं। खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीण रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। सड़क से खाद्य सामग्री, भवन निर्माण सामग्री और गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान पीठ पर लादकर ग्रामीण घर पहुंचाने को मजबूर हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। अब बरसात के मौसम में सड़क पर पानी बहता रहता है और आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोग सरकार और विभाग से हालत सुधारने की मांग उठा रहे हैं। क्षेत्र में जल्द ही सेब सीजन शुरू होने वाला है। खस्ताहाल सड़क को लेकर बागवान खासे चिंतित हैं। ग्रामीण शांता, यशपाल चौहान, बहादुर सिंह, उमा देवी और अनु केदारटा ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को विकास की आस जगी थी, लेकिन बार-बार की मांग के बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधर रही है। ग्रामीण खस्ताहाल सड़क पर जोखिमभरा सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



सड़क छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो चुकी है। शिंटी धारला सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-चार के तहत आ चुकी है। जल्द ही इस सड़क की हालत सुधारी जाएगी। - एसके नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें