फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो साल के अंदर ही टूट गई महुनागर गांव की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। आंवला रोड से महुनागर गांव को जोड़ने वाली सड़क दो साल भी नहीं टिक पाई। केवल दो साल में ही सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क निर्माण में लगाई गई घटिया सामग्री के लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक आंवला-शाहबाद के मुख्य मार्ग से लेकर महुनागर गांव तक करीब 1600 मीटर सड़क जिला पंचायत की ओर से दो साल पहले निर्माण कराई गई थी। लेकिन दो साल में ही सड़क में लगी सामग्री की पोल खुलने लगी है। फिलहाल में सड़क जगह-जगह से उधड़ गई है। इतनी जल्दी सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी अपने सामने सड़क का निर्माण कराते तो यह सड़क इतनी जल्दी नहीं टूटती। ग्रामीणों ने विभाग और ठेकेदार की ओर से लगाई गई सामग्री और मंशा पर सवाल खड़े कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें