फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान पाने के लिए पालिका ने कसी कमर

Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर पालिका को देश में नंबर वन लाने को कस्बावासियों को 10 सवालों के जवाब देने होंगे। इसके लिए उन्हें संबंधित विकल्पों पर वोटिंग करनी होगी। वहीं नागरिकों को जागरूक करने के लिए पालिका ने तैयारी शुरू की है।
वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए पालिका प्रशासन ने प्रसार भी शुरू कर दिया है। 31 मार्च तक वोटिंग होनी है। तैयारियों के लिए शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष और ईओ ने सभासदों के साथ बैठक की। पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज ने कहा कि सभासद अपने-अपने वार्डों में लोगों को जागरूक करें। उन्हें बताए कि वह टांडा पालिका की स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मोबाइल एप, इंटरनेट या फिर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपना वोट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ पुनीत कुमार ने बताया कि पालिका के स्वच्छता अभियान के तहत चलाई जा रहीं गतिविधियों के बाद लोगों की प्रतिक्रिया अब अहम हो गई है। उनकी प्रतिक्रिया ही सर्वेक्षण में नगर को अच्छी रैंक दिलाएगी। सर्वे में जनता की प्रतिक्रिया ही नगर की रैंक तय करेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देकर जनता टांडा को देश में नंबर वन बना सकती है।



वोटिंग करने के ये हैं विकल्प





वेब पोर्टल : इंटरनेट के माध्यम से वह कहीं भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की वेबसाइट कंप्यूटर या मोबाइल पर खोल करके अपना फीडबैक दे सकते है।



स्वच्छता एप : प्ले स्टोर से एसएस 2025 डाउनलोड कर उस पर वोट कर सकते हैं



टोल फ्री नंबर : जनता 1969 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने पर आपको कॉल बैक आएगा और पूछे गए सवालों को जवाब देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें