फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक डिग्री और लुढ़का पारा, ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया

Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया था जोकि मंगलवार को एक डिग्री और गिरकर 16 डिग्री हो गया। 48 घंटों के भीतर आठ डिग्री पारा गिरने से जिले में ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकली, जिसकी वजह से मौसम में ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन

लोग राहत पाने को अलाव तापते दिखे। देर शाम को हल्की धुंध और कोहरे के बीच हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार से गुजरते रहे। मौसम के जानकारों का कहना है कि मध्यम कोहरा रहने की संभावना है और इसके साथ गलन और ठिठुरन और ज्यादा बढ़ जाएगी।
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। इसका असर रामपुर में भी देखने को मिल रहा है। रामपुर में पारा लुढ़कता जा रहा है और इसके साथ सर्दी में बढ़त होती जा रही है। शीत हवाओं का प्रकोप काफी अधिक हो गया है। जिससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। मंगलवार को मौसम में काफी ठंडक थी और ठिठुरन भी ज्यादा थी। बाहरी इलाकों में कोहरा छाया हुआ था और सड़कों पर लोग अलाव तापकर राहत ले रहे थे।
विज्ञापन

धीरे-धीरे दिन निकला और मौसम खुल गया, लेकिन ठिठुरन और गलन कम नहीं हुई। पारा लुढ़कने से गलन काफी हद तक बढ़ गई है। दोपहर तक मौसम इसी तरह से बना रहा। जबकि शाम सात बजे से शीत हवाएं फिर चलने लगीं और रात तक कोहरा छा गया। मौसम के जानकार बताते हैं कि आज मध्यम कोहरा रहने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ गलन और ठिठुरन ज्यादा बढ़ जाएगी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 5.1 किमी उत्तर पश्चिम की तरफ से ठंडी हवाएं चलीं हैं।

रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर जले अलाव
शहर में रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर अलाव जलना शुरू हो गए। देर रात को जले के अलाव से लोगों ने राहत ली। इस दौरान कई लोग चाय के होटलों और ढाबों पर अलाव से राहत पाते दिखाई दिए।
रैन बसेरों में ठहरे मुसाफिर
जिन मुसाफिरों की ट्रेनें लेट थीं वह रोडवेज बस अड्डे पर बने रैन बसेरे में आराम करते दिखे। यहां पर पड़ी चारपाई और गद्दों की सुविधा है।
सर्दी में सिकुड़ते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
कड़ाके की सर्दी में मंगलवार को भी बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। गर्म कपड़ों में लिपटे बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल जाते हुए देखे गए। बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें