भोट। खूंटाखेड़ा गांव स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों से अश्लीलता करने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। विवेचक ने अभिभावकों संग थाने पहुंचे बच्चों के बयान लिए। इस दौरान विवेचक के परिजनों के साथ ही पीड़ित बच्चों से भी पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली।
दोपहर में बच्चों के साथ थाने पहुंचे अभिभावकों ने थानाध्यक्ष से मिलकर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की, जिस पर थानाध्यक्ष ने गंभीरता से विवेचना किए जाने का आश्वासन दिया तथा सभी अभिभावकों से पीड़ित बच्चों के बयान विवेचक को दर्ज कराए जाने की अपील की। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि विवेचक द्वारा परिजनों संग थाने पहुंचे पीड़ित बच्चों के बयान लिए गए हैं तथा बच्चों के साथ ही परिजनों से भी घटना के बाबत आवश्यक जानकारी जुटाई गई है।
वहीं, बुधवार दोपहर में कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे तथा मौजूद प्रबंधक कमेटी के लोगों से स्कूल खुलवाने की अपील की, जिससे बच्चों का शिक्षण कार्य सुचारु हो सके।