फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जला

Thu, 19 Feb 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पुलिस और तहसील की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

घटना बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे की है। बजाबाला निवासी अफसर अली के घर के कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कमरे से धुआं निकलता देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था।
पीड़ित खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। घटना के वक्त अफसर अली खेत पर काम करने गया था। उसकी पत्नी नल पर कपड़े धो रही थी। इसी बीच कमरे से धुआं निकलने लगा तभी पड़ोसियों ने धुआं देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए और आग बुझाने के प्रयास किए। बाद में आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें