फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क स्थानों पर तैनात की विशेष टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने हाई रिस्क चिह्नित गांवों में विशेष टीमें तैनात की है। अब तक जिले में 33 डेंगू और 52 मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। बढ़ते संक्रमण के चलते विभाग ने हाई रिस्क जोन घोषित किए गए स्थानों पर सर्वे और फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मौसम परिवर्तन होने के साथ ही मच्छरों से होने वाले संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू और मलेरिया के मामले शहर से लेकर देहात तक सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी न जमने दें, कूलर, टायर, गमलों और पानी की टंकियों को नियमित रूप से साफ रखें। साथ ही पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का उपयोग करें।
-
ज्यादातर डेंगू और मलेरिया के मामले गंदे पानी या खुले नालों से पनप रहे हैं। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा जो मामले मलेरिया व डेंगू के सामने आए हैं,उनमें से सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें