रामपुर। जिलेभर में अब तक 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। धीरे धीरे डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं,जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क जॉन में शहर से लेकर देहात तक फॉगिंग के साथ ही लोगों के ब्लड सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।
डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर से लेकर देहात तक घर-घर जाकर लार्वा जांच, फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाया है। सीएमओ ने सभी सीएचसी और पीएचसी पर बुखार के मरीजों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। जिले में पिछले कुछ दिनों से बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
बरसात के बाद जलभराव वाली जगहों और खेतों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू जैसी बीमारियां फैल रही हैं। जांच टीम ने हर घर में जाकर लार्वा की जांच कर रही है। जहां कहीं जलभराव या लार्वा पाए गए वहां तुरंत एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
इसके साथ ही फॉगिंग मशीनों से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। सीएमओ ने बुखार से पीड़ित मरीजों को तत्काल चिकित्सा की सलाह दी।
-
निजी शिक्षक में हुई डेंगू की पुष्टि
शहर के शुतुरखाना माेहल्ला के रहने वाले निजी स्कूल के शिक्षक आमिर अहमद भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। बुखार आने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर जांच रिपोर्ट आने के बाद निजी चिकित्सक ने डेंगूू की पुष्टि की है। शिक्षक का उपचार चल रहा है।
-
जिले में डेंगू को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जहां भी डेंगू के मामले सामने आए हैं ,वहीं टीम को भेजकर लोगों के सैंपल एकत्रित कराए जा रहे हैं,इसके अलावा शहर से लेकर देहात तक एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। निजी अस्पताल में भर्ती मरीज में डेंगू का मामला सामने नहीं आया है। टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
- डॉ.दीपा सिहं, सीएमओ