फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शहर के सीमा विस्तार की फाइल शासन के पास, मंजूरी का इंतजार

Sun, 08 Jun 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सीमा विस्तार की फाइल अब शासन तक पहुंच गई है। चुनाव के बाद ही स्वीकृति मिलने के आसार हैं। डीएम का कहना है कि अभी शासन स्तर पर फाइल भेजी गई है, इसका निर्णय वहां से होना है। फिलहाल प्रशासन पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क है।
विज्ञापन

पिछले कई माह से रामपुर में सीमा विस्तार की कवायद जारी है। विस्तारीकरण संबंधी फाइल को डीएम ने पिछले दिनों शासन को भेजा है। वहीं पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। नगर पालिका ने अभी हाल ही में सभी गांवों का सर्वे किया था।
इस दाैरान नगर पालिका ने अपने प्रस्ताव में 39 गांवों को शामिल किया था। इन गांवों में विकास की ज्यादा जरूरत है। इस प्रस्ताव को डीएम को दिखाया गया था और इस पर अधिशासी अधिकारी के साथ काफी चर्चा भी हुई थी।
विज्ञापन

चर्चा के बाद डीएम ने इसकी फाइल शासन को भेज दी थी। सीमा विस्तार के बाद यह गांव भी पालिका में शामिल हो जाएंगे। इन गांवों में गृहकर और जल की वसूली पालिका करेगी, जिससे राजस्व को भी बढ़ावा मिलेगा।
नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पिछली बार पंचायत चुनाव मई माह में हो गए थे, लेकिन इस बार जून चल रहा है और चुनाव भी अब तक नहीं हो सके हैं। इस बार पंचायत चुनाव में देर हो सकते हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव के बाद ही सीमा विस्तार को स्वीकृति मिल सकती है। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल गांवों का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें