फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ग्रामीणों ने की ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

Sun, 08 Jun 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गांव खंडिया के लोगों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्राम समाज की खाली भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर बरात घर का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को खंडिया गांव के तमाम लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम अरुण कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में ग्राम समाज की भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उनका आरोप था कि वह व्यक्ति सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करने का प्रयास कर रहा है। भूमि पर एक सरकारी नल भी लगा हुआ है। जिससे गांव के सभी लोग पानी भरते थे। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी नल में व्यक्ति ने मोटर डाल रखी है, जिसकी वजह से किसी भी ग्रामीण को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवा कर खाली भूमि पर बारात घर बनाने की मांग की। एसडीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का शासन दिया। ज्ञापन देने वालों में रामचंद्र, गुलाबी राम, सोनू कुमार, तिलक राम, राकेश कुमार, विशाल कुमार, अजय कुमार, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें