फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर शहर के बाजारों में बंद रहेगा वाहनों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्योहरों पर भीड़भाड़ के मद्देनजर शहर के बाजारों में ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। आज से सात नवंबर तक रोक जारी रहेगी। इसके तहत सुबह दस बजे से लेकर रात को आठ बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है। साथ ही दुकानदारों और क्षेत्रीय बाशिंदों से भी पुलिस ने अपील की है कि वे अपने मकान या दुकान के बाहर नो-पार्किंग जोन में वाहनों को न खड़ा करने दें। यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि शहर के बाजारों में जाम की स्थिति न रहे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन है। लिहाजा, शहर के बाजारों में लोग बड़ी तादाद में सामान की खरीदारी करने के लिए जा रहे हैं। ज्वैलरी से लेकर बर्तन और कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में धनतेरस, दिवाली और भैयादूज पर तो बाजारों में और भीड़ उमड़ेगी। जिसकी वजह से शहर के बाजारों में जाम की स्थिति होना तय है। इससे बचने और लोगों की सुविधा के लिहाज से यातायात पुलिस की ओर से सात स्थानों से ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यातायात पुलिस की ओर से जारी किए गए रुट प्लान के अनुसार नबाव गेट पर भारतीय स्टेट बैंक तिराहे पर पुलिस का बैरियर लगाया गया है, जहां से बाजारों में ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं हो सकेंगे। जबकि, राजद्वारा, मिस्टन गंज चौराहा, किला पश्चिमी गेट, किला पूर्वी गेट, चौकी चौक तिराहा, अनाज मंडी चौकी हजियानी में पुलिस ने बैरियर लगाया है। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन और भैयादूज को लेकर बुधवार से सात नवंबर तक ई-रिक्शा, कार एवं बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसे में यदि कोई अपना चार पहिया वाहन लेकर भी आता है तो उन्हें नजदीकी पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल ही जाना होगा, जबकि ई-रिक्शाओं से सवारियां पैदल ही बाजारों में आ जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि शहर के बाजारों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें