फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अस्पताल की सील तोड़कर डॉक्टर देख रहा था मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल संचालक पर सरकारी अस्पताल की सील तोड़कर मरीजों का इलाज करने और आयुष विभाग की जांच टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने टीम के सदस्य का मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसे बाद में पुलिस ने वापस दिलवाया। विभाग की ओर से सरकारी काम में बाधा सहित कई आरोप लगाकर तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

नेशनल अस्पताल नामक इस स्वास्थ्य केंद्र को आयुष विभाग की टीम ने लगभग 15 दिन पहले कुछ अनियमितताओं के आधार पर सील बंद कर दिया था और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। आरोप है कि संचालक ने बिना किसी अनुमति के सील तोड़कर अस्पताल को फिर से चालू कर दिया और मरीजों का इलाज शुरू कर दिया।
शिकायत पर शुक्रवार को आयुष विभाग की एक जांच टीम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने पाया कि डॉक्टर सील तोड़कर अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहा है और कुछ मरीजों का ऑपरेशन भी किया जा चुका था। इस दौरान संचालक और जांच टीम के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टर ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके एक सदस्य का मोबाइल फोन छीन लिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप किया और जांच टीम का फोन वापस दिलवाया। वहीं, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने अस्पताल संचालक के खिलाफ सील तोड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें