फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मृत अधेड़ की हुई शिनाख्त, मेहमानदारी से लौटते समय हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गुलड़िया कलां गांव में ई-रिक्शा के नीचे दबकर जान गंवाने वाले अधेड़ की करीब पंद्रह घंटे बाद शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ के रहने वाले राम सिंह (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन हादसे को लेकर संदेह जता रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राम सिंह बरेली के गुलड़िया गौरीशंकर क्षेत्र में अपने साढ़ू के यहां आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मृतक के बेटे विकास ने बताया कि शुक्रवार शाम कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके पिता घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह बेटा विकास अन्य लोगों के साथ उन्हें खोजने के लिए शाहबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुलड़िया कलां में हुए हादसे की जानकारी मिली। पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि मृत व्यक्ति उनके पिता ही हैं। परिवार के लोगों ने ई-रिक्शा के नीचे दबकर मौत होने की बात पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। शाम को शव का पोस्टमार्टम भी हो गया था। वहीं, पुलिस ई रिक्शा चालक को तलाशने में जुटी है।



सगे भांजे की शादी की तैयारिया हुई फीकी
शाहबाद। परिजनों के मुताबिक मृतक के भांजे पंकज की शादी अंबाला में शनिवार रात को थी। वह बरात बहजोई आने वाली थी। इसी शादी के लिए शनिवार तड़के अंबाला भात लेकर जाना था। लेकिन इस मौत के बाद कोई कार्यक्रम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें