फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फसल तैयार हुई नहीं और क्रय केंद्र सज गए

Fri, 01 Mar 2024 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शासन ने गेहूं की खरीद के लिए स्वार क्षेत्र में नौ क्रय केंद्र तमाम सुविधाओं के साथ खुलवा दिए हैं। लेकिन पहले दिन क्रय केंद्र खाली पड़े रहे, जिसका कारण है कि अभी गेंहू की फसल पकी ही नहीं है। ऐसे में गेहूं कटने तक इंतजार करना होगा। खेतों में गेहूं की फसल कटने में अभी 20-22 दिन का समय लगेगा, गेहूं की फसल अभी हरी है।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश में शुक्रवार से गेहूं खरीद निर्देश दिए हैं। रामपुर में सदर, स्वार, बिलासपुर, शाहबाद, टांडा, मिलक में कुल 158 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होनी थी। लेकिन सभी क्रय केंद्र सूने पड़े रहे। स्वार क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए टाहकलां, दूंदावाला, धनौरी, समोदिया, भोटबक्काल, मीरापुर एट रजानगर, पुसवाड़ा, खेमपुर और रहमतगंज स्थिति समितियों पर कांटे आदि व्यवस्थाएं कराई हैं। इन केंद्रों पर पीसीएफ द्वारा खरीद की जाएगी। शुक्रवार को सभी केंद्र खुले तो मिले, लेकिन किसान गेहूं लेकर ही नहीं आए। क्षेत्र में फसलें तैयार ही नहीं हैं, पूरा क्षेत्र में गेहूं के खेत हरित बालियों से लहलहा रहे हैं। बहुत से खेतों में तो बालियां भी पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाई हैं। वहीं बिलासपुर में गेहूं खरीद के लिए स्थानीय तहसील क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों ने 37 गेहूं क्रय केंद्र शुक्रवार को स्थापित कर दिए हैं। मंडी समिति सचिव सोमेंद्र कौशिक के अनुसार नवीन मंडी समिति के अंदर 19, मंडी हब में पांच, केमरी मंडी में 8 व अन्य पांच क्रय केंद्र विभिन्न एजेंसियों ने स्थापित किए हैं। सभी केंद्र आज चालू कर दिए हैं, लेकिन किसी भी केंद्र पर गेहूं तैयार न होने की वजह से गेहूं की आवक नहीं हो सकी है। फिलहाल गेहूं खरीद के लिए सभी केंद्र प्रभारी सभी व्यवस्थाओं सहित पूरी तरह से मुस्तैद हैं। वहीं किसानों का कहना है कि अभी उनके खेत में गेहूं की फसल पकी नहीं है। मंडी शाहबाद में भी गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से लेकर शाम तक केंद्र प्रभारी किसानों की राह ताकते रहे। एसएमआई सत्यवीर सिंह और एमआई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मंडी में क्रय केंद्र खोल दिए गए है। किसानों द्वारा लाए जाने वाला गेहूं प्राथमिकता से खरीदा जाएगा। वहीं किसानों का कहना है कि खेतों में गेहूं पकी नहीं है तो क्रय केंद्र पर कैसे आएगी। संवाद



गेहूं की कटाई में अभी कम से कम 15 से 20 दिन लग सकते हैं। यह अच्छी बात है कि शासन-प्रशासन ने क्रय केंद्र समय से पहले स्थापित कर दिए लेकिन जब तक एमएसपी पर सरकार अपना नजरिया स्पष्ट नहीं करती तब तक गेहूं क्रय केंद्रों की क्या उपयोगिता है।- सलामत जान, जिला सलाहकार भाकियू टिकैत
विज्ञापन


अभी क्षेत्र में गेहूं की फसल पक कर तैयार होने में समय है। होली के बाद फसल पकने को आएगी। यदि मौसम खराब हुआ तो किसानों के सामने समस्या बढ़ सकती हैं। - जरनैल सिंह किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें