फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस (भीम) ने एक टीवी एंकर की ओर से कथित रूप से भगवान वाल्मीकि पर की गई प्रतिकूल टिप्पणी को लेकर आक्रोश जताया है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य ने कहा कि एंकर ने क्षमा नहीं मांगी तो उसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार परिसर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री ने कहा कि जब पूरा देश भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस मना रहा था, उस दौरान दिल्ली की एक रिपोर्टर ने भगवान वाल्मीकि के प्रति अपशब्द कहे गए, जो अत्यंत निंदनीय है। इस बयान से वाल्मीकि समाज में गहरा रोष व्याप्त है। बैठक में एंकर के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
कैलाश एकलव्य ने चेतावनी दी कि यदि एंकर ने वाल्मीकि समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो देशभर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रमोद वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, राजा वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, मिथिलेश वाल्मीकि, सर्वेश वाल्मीकि सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें