रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक तिलक नगर कॉलोनी में हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने जिला चिकित्सालय में 600 बेड का मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिला चिकित्सालय में किडनी, लीवर, ब्रेन हेमरेज के मरीज आते हैं, तो उनको समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। जिस कारण उन्हें मुरादाबाद, बरेली, गुड़गांव, दिल्ली रेफर कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से वार्ता कर दो बार अनुरोध किया जा चुका है। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने 600 बेड का मेडिकल कॉलेज शुरू कराने के आदेश भी जारी किए थे, लेकिन अनजान कारणों से मेडिकल कॉलेज के शुरुआत का कार्य जानबूझकर लटकाया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, पप्पू खां, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद