फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चालक-मालिक को गन प्वांइट पर बंधक बनाकर लूट लिया कैंटर, मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। रास्ते किनारे पर खराब कैंटर को सही कर रहे चालक व कैंटर स्वामी को तीन नकाबपोश बदमाशों ने गन प्वांइट पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने कैंटर चालक व मालिक के हाथ पैर बांधकर नदी किनारे फेंक दिया और कैंटर लूट ले गए। तीन महीने बाद सोमवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जबकि, घटना की रात में ही कैंटर मालिक व चालक थाने पहुंचे थे तो उस समय पुलिस ने उन्हें कैंटर तलाश लेने की सलाह देकर लौटा दिया था। इस मामले में मोहम्मद शावेद की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह बरेली जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान निवासी हैं।
मोहम्मद शावेद ने पुलिस को बताया कि वह कैंटर स्वामी हैं। बीती छह जनवरी को वह रात करीब 9:30 बजे शेरगढ़ से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। रात करीब 11 बजे मिलक-बिलासपुर रोड पर खानपुर मोड़ के पास कैंटर के नीचे से अचानक आवाज आने लगी तो चालक ने कैंटर रोका था।
विज्ञापन

वहीं पर चालक के साथ वह भी वाहन से नीचे उतरे थे। चालक कैंटर में आई दिक्कत को देख रहा था। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश मौके पर आ धमके थे। बदमाशों ने उन दोनों को गन प्वांइट पर धमकाकर मौके से दूर ले जाकर हाथ-पैर बांधकर नदी किनारे फेंक दिया था।
इसके बाद तीनों नकाबपोश बदमाश लौटकर कैंटर लेकर बिलासपुर की ओर निकल गए थे। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और रात में ही केमरी थाने पहुंचे। तहरीर दी तो पुलिस ने कैंटर मालिक को गाड़ी तलाश लेने की सलाह दी।
मोहम्मद शावेद ने बताया कि इसके बाद उन्होंने चालक के साथ मिलकर कैंटर की तलाश की लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए आठ जनवरी को उन्होंने रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से एसपी को पत्र भेजा था, उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर वह न्यायालय की शरण में गए थे। जिस पर अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें