फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले में डाॅक्टर गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रसूता की मौत के तीन साल पुराने मामले में पुलिस ने रविवार रात दो महिला डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान रात में ही चाकू चौराहे स्थित उसके अस्पताल कर्मियों ने पुलिस के विरोध में काफी देर तक हंगामा भी किया। हिरासत में लिए गए दो डॉक्टरों में से एक ने हाईकोर्ट से रोकी गई गिरफ्तारी वाला आदेश दिखाया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जबकि, दूसरी महिला चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के पहाड़ी गेट पर स्थित एक निजी अस्पताल में शाहबाद के रसूलपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ने पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सत्येंद्र की पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद सत्येंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डाॅ. चमन, डाॅ. अनीशा व सहायक राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने इस मामले की विवेचना के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, जिसको पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने इसके बाद पुलिस को इस मामले की दोबारा विवेचना के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने एक बार फिर से इस मामले की विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में तैनात विवेचना अधिकारी ब्रह्म कुमार रविवार रात फोर्स के साथ चमन सिंह के चाकू चौराहे स्थित निजी कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने डाॅ. चमन व डॉ. अनीशा को हिरासत में ले लिया। इसको लेकर अस्पतालकर्मियों ने काफी देर तक हंगामा किया।
अस्पताल कर्मियों ने महिला चिकित्सक व उनके लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। काफी हंगामे के बीच पुलिस डाॅ. चमन व डॉ. अनीशा को थाने ले आई। हंगामे के बीच डॉ. अनीशा के समर्थक भी थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को दिखाया। हाईकोर्ट के गिरफ्तारी पर रोक के आदेश की जानकारी होने के बाद पुलिस ने डॉ. अनीशा को छोड़ दिया, लेकिन डाॅ. चमन को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में एक महिला डॉक्टर ने हाईकोर्ट का आदेश दिखाया था, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। दूसरी महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें