शाहबाद। घरेलू विवाद के बाद संभल जिले में फंदे पर लटककर जान देने वाली विवाहिता का शव शनिवार को शाहबाद स्थित उसके मायके पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर का माहौल गमगीन हो गया।
परिजनों के अनुसार शाहबाद के मोहल्ला खटपुर निवासी कहकशा (35) का विवाह संभल के हयातनगर निवासी जाहिद से हुआ था। मृतका के रिश्तेदार चांद मियां ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पति-पत्नी के बीच मकान को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया कि मकान विवाहिता के नाम था, जबकि पति उसे बेचना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप था कि विवाद के बाद कहकशा ने घर में फंदे से लटककर जान देदी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव शाहबाद स्थित मायके पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
99999999999