फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ कार्रवाई में राजनीतिक प्रतिशोध की भावना उजागर हुई: मुईन पठान

Thu, 19 Nov 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रवक्ता मुईन पठान ने कहा कि आजम खां के खिलाफ मुकदमों और लगातार कानूनी कार्रवाइयों ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना को उजागर किया है। आजाद भारत के राजनीतिक इतिहास में शायद ही किसी राजनेता को इतनी व्यापक राजनीतिक और प्रशासनिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी हो। उन्होंने कहा कि सत्ता का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को अपमानित करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने या उनकी आवाज दबाने के लिए नहीं होना चाहिए। विपक्षी नेताओं के प्रति सांविधानिक मर्यादा और न्यायपूर्ण व्यवहार लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है। संवाद
विज्ञापन

000
जुल्म के आगे नहीं झुके आजम खां, सच्चाई की हुई जीत
रामपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा ने कहा कि मोहम्मद आजम खां की रिहाई सच्चाई की जीत है। उन्होंने कहा कि आजम खां ने कठिन परिस्थितियों और तमाम प्रताड़नाओं के बावजूद जुल्म के आगे घुटने नहीं टेके। न्यायपालिका पर भरोसा रखते हुए उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखी। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए भी आजम खां अपने रब को याद करते रहे और अपने परिवार, क्षेत्र, प्रदेश तथा देश के लोगों के हक की चिंता करते रहे। यह लड़ाई सिर्फ आजम खां की नहीं, बल्कि हक की लड़ाई है। उनका संघर्ष लोकतंत्र में न्यायपालिका पर भरोसे की मिसाल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें