फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छेड़खानी के आरोपी ने फैसले का दबाव बनाने के लिए पीड़िता से फिर की अश्लीलता, एफआईआर दर्ज

Fri, 21 Nov 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से छेड़खानी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर बताया कि दो नवंबर की शाम गांव निवासी दिनेश उसके घर पहुंचा और बेटी को खेत की खींचकर ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। जानकारी होने पर वह बेटी को तलाशते हुए पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

बताया कि परिवार ने सामाजिक कारणों से पहले इस घटना की शिकायत को दबाए रखा, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और डराने की कोशिशों के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराना पड़ी। बताया कि एक साल पहले भी आरोपी ने बेटी से अश्लीलता की थी, तब रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। केस वापस लेने के लिए आरोपी लगातार दबाव बनाते हुए धमका भी रहा है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें